मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के गएपुरा में सड़क किनारे मिली सरकारी दवाइयों का खेप, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा स्थित माता विद्यावती शिशु बाल चिकित्सालय के बगल में शनिवार की सुबह 10:00 बजे सड़क किनारे सरकारी दवाइयो की खेप मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। एक और टीवी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाइयो के लिए लाइन लगाने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर सरकारी दवाइयां खुले में सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।