पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि प्रतापगढ़ में कांग्रेस ब्लॉकों की बड़ी बैठक में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की पीड़ा सामने रखी। किसानों को यूरिया खाद नहीं, बाजार में कालाबाज़ारी चरम पर—यह सबसे बड़ी शिकायत रही। बिजली व्यवस्था चरमराने और ट्रांसफॉर्मर बदलने में अवैध वसूली का आरोप भी उठा। अस्पतालों में इलाज के नाम पर वसूली और खराब सेवाओं की