रघुराजनगर नगरी: ऑपरेशन प्रहार 2.0: पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई में कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मैहर जिले की ताला थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 04 शीशी कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना ताला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ड्रग कंट्रोल एक्ट के मामले का संदेही विकास चिकवा ग्राम मुकुन्दपुर में मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धर दबोचा