जहानाबाद के टेहटा मठ निवासी विक्की कुमार, पिता महेश्वर प्रसाद, से साइबर ठगों ने 1 लाख 11 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने खुद को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए रिवॉर्ड दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद एक ऐप इंस्टॉल करने को कहा और विभिन्न माध्यमों से राशि ट्रांसफर कराई गई।