बांसवाड़ा: चिड़ियावासा हनुमान जी मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिड़ियावासा हनुमान जी मंदिर से पीतल का बड़ा घंटा चोरी होने का मामला सामने आया हे। रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार सुबह जब मंदिर का पुजारी आया और मंदिर के अंदर पुजा-अर्चना करने गया तो मंदिर से घंटा गायब था। पुजारी ने मामले की इत्तला ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे। वारदात पर रोष जताया हे।