मांट: बृज चौरासी कोस परिक्रमा में मांट क्षेत्र में लगे हैं सैकड़ों भंडारे
Mat, Mathura | Jun 4, 2026 बृज चौरासी कोस परिक्रमा में अब मात्र 11 दिन बचे हैं, ऐसे में परिक्रमा अपने पूरे चरम पर है,मांट क्षेत्र में पड़ने वाले परिक्रमा मार्ग में सैंकडों भंडारे लगातार चलाये जा रहे हैं,कहीं सब्जी पूड़ी,तो कहीं सब्जी पुआ कही दाल रोटी तो कहीं बफे की दावत परिक्रमा कर रहे लोगों को खिलाई जा रही है,तमाम लोग ऐसे भी हैं, जो दूर दराज के शहरों को एक महीना केलिए छोड़ आये हैं