खतौली: खतौली के बुढाना रोड पर गंग नहर में 60 वर्षीय महिला सुनीता ने आत्महत्या का प्रयास किया, होमगार्ड मोहित ने बचाया
खतौली क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग पर गंग नहर में 60 वर्षीय महिला सुनीता निवासी मुजफ्फरनगर केशवपुरी ने गंग नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया बताया जा रहा है कि पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर महिला ने खुद कर मौत को गले लगाने का प्रयास किया लेकिन होमगार्ड मोहित शर्मा ने अपनी जान पर खेलकर उनको बचा लिया