उज्जैन शहर: संभाग आयुक्त ने ओवरब्रिज और सड़कों का किया निरीक्षण
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण स्थल पहुँचकर प्रगति की समीक्षा की,भार्गव नगर से दो तालाब के बीच निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया।