भिवानी: वित्तमंत्री जेपी दलाल पहुंचे भिवानी, बोले- भ्रष्टाचार पर ED पहले भी कार्रवाई करती थी और आगे भी करती रहेगी
भ्रष्टाचार पर ED पहले भी कार्यवाही करती थी और आगे भी करती रहेगी। भिवानी पहुँचे हरियाणा के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने ईडी की कार्रवाई और केन्द्रीय बजट पर उठाए जा रहे विपक्ष के आरोपों पर जमकर पलटवार कर अपनी सरकार का बचाव किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष कर पीएम मोदी की जमकर सराहना की।