भिवानी: भिवानी के गांव रतेरा में तालाब में नहाते वक्त डूबने से हुई 2 बच्चों की मौत
गांव रतेरा में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे गर्मी से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए गए थे। जब लोगों ने उन्हें तालाब में डूबते देखा तो फौरन बाहर निकाला और हिसार के अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, रतेरा गांव के 2 बच्चे विराट और लकी घर से निकले थे।