भिवानी: चिड़ियाघर रोड पर पंचायत भवन में शिक्षा मंत्री ने CM तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को झंडी दिखा किया रवाना
हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवार के बुजुर्गो को तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने भिवानी में बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की एक बस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना किया। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान भिवानी जिला के बुजुर्ग अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे।