सदर: सड़कों पर नहीं, तय जगहों पर अदा करें बकरीद की नमाज, मौलाना खालिद रशीद ने की अपील
Sadar, Lucknow | May 27, 2026 उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश के बीच ईद-उल-अजहा (बकरीद) की रौनक शहर में नजर आ रही है। बाजारों में चहल-पहल से साथ खरीददारी भी बढ़ गई है, वहीं ईदगाहों और मस्जिदों में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बीच बुधवार को मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर प्रदेशवासियों और खास तौर पर नमाजियों से अमन, अनुशासन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करन