हरदा: हरदा में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Harda, Harda | Apr 21, 2026 जिले में आज 21 अप्रैल शाम 5 बजे आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एकत्रित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से नायब तहसीलदार भगवदास तंखानिया को दिया गया।