कटनी नगर: सुरकी टैंक निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या।
एनकेजे थाना क्षेत्र के सुरकी टैंक निवासी गोपाल कोल 55 वर्षीय अपने घर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है।