बाह: ख़ौहरी गांव में बारिश के कारण गिरी दीवार, दो स्कूली बच्चे घायल, आगरा रेफर
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खौहरी में बुधवार सुबह बारिश के चलते एक कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिससे दो मासूम स्कूली बच्चे घायल हो गए। ग्राम खौहरी निवासी अनिल सिंह के चार वर्षीय पुत्र मयंक और छह वर्षीय पुत्री सृष्टि स्कूल जाने के लिए घर से निकल ही रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर पड़ी और दोनों बच्चे मलबे में दब गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत बच्