दुर्गावती: दुर्गावती बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला, अतिक्रमण हटाया गया
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत दुर्गावती बाजार में बुधवार की शाम 4:00 बजे तक प्रशासन के द्वारा बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाया गया। पूर्व में प्रशासन के द्वारा 31 मार्च तक अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना दी गई थी । जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण हटा लिया गया था वहीं कुछ लोगों के द्वारा नहीं हटाया गया था जिसे प्रशासन के द्वारा हटा दिया गया।