बालोद: बघमरा रेलवे फाटक के पास शराब दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीण बोले- स्कूल-कॉलेज नहीं, शराब दुकान खोलने में लगी सरकार
Balod, Balod | Jun 1, 2026 बालोद शहर के नयापारा वार्ड क्रमांक-3 स्थित बघमरा रेलवे फाटक के पास प्रस्तावित देशी शराब दुकान का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को नयापारा सहित आसपास के 7 गांवों के ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित शराब दुकान को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।