चितरंगी: एनसीएल झिंगुरदा द्वारा आसपास के गांवों में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
एनसीएल मुख्यालय से प्राप्त कार्ययोजना के अनुसार स्वच्छता को बढ़ाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेत दिनांक-16.06.2024 से 30.06.2024 तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।जहां आज झींगुरदा क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की मदद से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जहां झिंगुरदा कॉलोनी एवं आसपास के गांवों में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।