लातेहार: शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर रूप से घायल
लातेहार: शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लातेहार के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत बिगाड़ा गांव निवासी शिव कुमार (20), पिता राजेश भुइया, और संजय कुमार (21), पिता डिगर सिंह, एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक मंगल बाजार जा रहे थे।