उन्नाव: उन्नाव थाना सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की 3 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी चोर को किया गिरफ्तार
Unnao, Unnao | Jul 5, 2026 उन्नाव SSP जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अपराधियों खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उन्नाव थाना सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिल के साथ शातिर वाहन चोर नैमिश सिंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है वहीं आरोपी चोर की निशादेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई