राघोगढ़: कूड़ई डांग गांव में कपिलधारा योजना में मिले कुए की पूरी राशि न देने के सरपंच सचिव पर लगाए आरोप, कलेक्टर से शिकायत की
Raghogarh, Guna | Jun 30, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुडई डांग के किशन गोपी लाल भील ने 30 जून को कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप लगाया कपिलधारा योजना में मिले हुए की सरपंच सचिव ने पूरी राशि नही दी, ₹1.5 लाख देकर बाकी की राशि के लिए 1 साल से भटक रहा है। राघोगढ़ और जनसुनवाई में भी पूर्व में आवेदन दे चुका। 30 जून को एक बार फिर बकाया राशि दिलाने की मांग पर किसान ने कलेक्टर से शिकायत की है।