सिल्ली: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, किता-जोन्हा के बीच मिला शव
Silli, Ranchi | Apr 23, 2026 सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.