बहराइच: बहराइच जिले में यूपीडब्लूजेयू की जिला ईकाई का गठन, सैय्यद मसऊद कादरी बने अध्यक्ष
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की बहराइच जिला ईकाई का गठन किया गया है। इलेक्ट्रानिक चैनल न्यूज वन इंडिया के संवाददाता सैय्यद मसऊद कादरी अध्यक्ष और राजीव को जिला ईकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट से संबद्ध यूपीडब्लूजेयू के संगठन विस्तार के क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने रविवार को यह घोषणा की है।