झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बलियापुर प्रखंड कमिटी ने होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार की दोपहर 12:30 बजे किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कार्यकर्ताओं को एकता और संगठन मजबूती का संदेश दिया। समारोह में प्रखंड पदाधिकारी, युवा मोर्चा प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।