विदिशा नगर: सिविल लाइन थाने के बाहर बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई, चेकिंग अभियान चलाया गया
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात 9 बजे थाने के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगाए गए इस चेकिंग पॉइंट पर दोपहिया और अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के चालान बनाए गए।