बरबीघा: शेखपुरा में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी से गांव में फैली दहशत
जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में गुरुवार दोपहर 12 बजे जमीन विवाद को लेकर हिंसा भड़क उठी। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने करीब दो घंटे तक गोलीबारी की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। एक बच्ची बाल-बाल बची। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। वाहन को जब्त कर लिया गया है।