बरबीघा: जनता का विश्वास मेरी ताकत, विकास के लिए रहूंगा समर्पित: विधायक सुदर्शन कुमार
नगर परिषद क्षेत्र के शेरपर गांव स्थित माता महारानी मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत व उद्घाटन समारोह में सोमवार 10:00 बजे विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि वे अंतिम सांस तक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे। समारोह में हजारों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया।