बरबीघा: रमजानपुर गांव: भूमि विवाद में दबंगों ने दंपति को पीटा, गहने लूटे, रिंकी देवी गंभीर रूप से घायल
रमजानपुर गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दबंग मिथिलेश कुमार उर्फ राहुल रंजन और राजेश यादव ने ग्रामीण श्याम यादव और उनकी पत्नी रिंकी देवी पर हमला कर दिया। श्याम यादव के अनुसार, हमलावरों ने गमछा डालकर उन पर वार किया। जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो उसे भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट डाला।