पटना ग्रामीण: पटना: पिछले 24 घंटे में 54 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। नशीले पदार्थ से संबंधित बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान के दौरान इन सभी की गिरफ्तारी हुई है। छापेमारी के क्रम में एक पिस्टल, दो कारतूस, करीब 210 लीटर अवैध शराब, 8 ग्राम स्मैक, 752 ग्राम गांजा और 12250 भी बरामद किए गए हैं।