धनौरा: गजरौला मंडी धनौरा रोड स्थित एक होटल में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
मंडी धनौरा मार्ग पर स्थित होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। हरे रंग में सज-धजकर आईं महिलाओं ने पारंपरिक झूले का आनंद लिया। सावन के गीतों पर नृत्य कर धूम मचाई। यहां पर महिलाएं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डांस, गेम आदि रहे।