धनौरा: गजरौला के गांव बलदाना में खंभों से जमीन पर उतरा करंट, एक पशु की हुई मौत
थाना क्षेत्र के गांव बलदाना असगर अली में रोहित पुत्र ऋषिपाल सिंह के घर के पास में ।। हजार वोल्टेज की लाइन के खंबे खड़े हैं। अक्सर बारिश के मौसम में इनमें करंट उतर जाता है। रोहित के घर के सामने ही पेड़ के नीचे उसके पशु बंधे रहते हैं। रविवार को दोपहर के वक्त खंबे से करंट उतरकर जमीन पर फैल गया। करंट लगने से रोहित की एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई।