धनौरा: गजरौला हाईवे पर वन वे होने के कारण लगा भयंकर जाम, एम्बुलेंस फंसी
गजरौला नेशनल हाईवे पर वन वे होने के कारण रविवार शाम करीब 5:00 बजे भयंकर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुटी है। आपको बता दे की कावड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से अमरोहा पुलिस ने हाइवे पर वाहन चालकों के लिए रूट को वनवे कर रखा है। यही कारण रहा कि वन वे होने के कारण हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा बहन कर जाम लग गया।