धनौरा: गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर में सोने के मकान के ताले तोड़कर हुई हजारों की चोरी
गजरौला एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। चोरों ने एक ताला लगे मकान में घुसकर 15 हज़ार की नकदी सहित 70 हज़ार का सामान चोरी कर लिया। सुबह गृहस्वामी जब ड्यूटी से वापस लौटा तो घटना का पता चला। पुलिस ने भी मौका मुआयना कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी मुकेश कुमार एक फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करता है।