श्योपुर: कलेक्टर ने बंधुआ मजदूरों पर निगरानी रखने के लिए समिति के साथ की बैठक
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में मंगलवार को शाम 4 बजे बंधित श्रमिक प्रथा अधिनियम के तहत जिला सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि बंधक श्रमिक प्रथा अधिनियम के तहत ऐसी मजदूरी की प्रथा को गैर कानूनी करार दिया गया है तथा ऐसी प्रथा अपनाने वाले देनदारो को दण्डित करने का प्रावधान भी रखा गया है।