श्योपुर: शहर में निकली ठाकुर जी की बारात, श्रद्धालु नाचे, रूकमणि विवाह प्रसंग सुनकर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
श्योपुर। शहर के किला सोनघटा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को पांचवे दिवस कथावाचक पं. बृजभूषण महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। इसके पश्चात शहर में मंगलवार की रात्रि 8 बजे गोलम्बर से भगवान ठाकुर श्रीकृष्ण की भव्य बारात निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहंुची।