शिवहर: शिवहर में इंडिया गेट ताजिया ने मुहर्रम को बनाया खास, जमकर हुआ देखने वालों का सैलाब
शिवहर के मुरारी चौक पर हुसैनी अखाड़ा ने इंडिया गेट की आकृति वाला ताजिया निकाला। इस भव्य ताजिया ने मुहर्रम में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। पहली बार इस तरह का अनोखा ताजिया शिवहर में देखने को मिला, जो खूब सराहा गया।