संगरिया: जोहड़ी फकीरा वाली में 209 वां निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया
निष्काम फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा रविवार सुबह 11 बजे 209 वें निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन संत आश्रम, जोहड़ी फ़क़ीरांवाली नाथवाना रोड़ में किया गया । संयोजक महावीर गोस्वामी ने बताया कि शिविर में डॉ धनेश गुप्ता एवं डॉ विजय चौरोटिया ने 217 मरीज़ों को परामर्श दिया । निष्काम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में मदद की।