मेरठ: ब्रह्मपुरी के गुर्जर चौक पर तेज रफ्तार वैगनआर ने साइकिल सवार को 60 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
Meerut, Meerut | Jul 6, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव स्थित गुर्जर चौक पर रविवार शाम तेज रफ्तार वैगनआर कार ने ड्यूटी से घर लौट रहे साइकिल सवार 40 वर्षीय संजय कुमार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक संजय को करीब 60 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई