कैंपियरगंज: पीपीगंज क्षेत्र में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी जोड़े को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार सुबह गोरखपुर न्यायालय में शादी करने पहुंचे थे। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों बस से देवरिया की ओर भागने लगे। आरोप है कि रास्ते में परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक पकी पिटाई कर दी।