मुज़फ्फरनगर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुकुल को 24 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया
चरथावल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मुकुल पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है