आरोन: टंक परोरिया गांव में तबेला में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से दो भैंसों की मौत, 35 पाइप 400 फीट केवल और भूसा जलकर राख
आरोन थाना के टंक परोरिया गांव में भैंसों की सार यानी तबेला में भीषण आग लग गई। 6 जुलाई को फरियादी सुनील ओझा ने बताया, परिवार रात में आरोन जन्मदिन में गया था, घर पर भाई और भतीजी थी। सुबह भतीजे ने फोन पर बताया आग लग गई, जिसमें ₹1.80 लाख दो जिंदा भैंस जलने से मौत हो गई। 35 पाइप, 400 फीट केवल और पूरा भूसा जल गया। फायर ब्रिगेड से काबू पाया, तीन लाख का नुकसान है।