कानपुर: काकादेव में मुंडन कराकर अर्थी निकाल कर छात्रों ने एनटीए का किया विरोध
काकादेव में छात्रों ने एनटीए के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र अभिजीत राय ने पहले अपना मुंडन कराया और उसके बाद एनटीए की अर्थी निकालकर अंतिम संस्कार भी कर दिया।छात्र अभिजीत राय ने बताया की सांकेतिक श्राद्ध भी किया गया है और अगर नीट परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाती है तो विरोध प्रदर्शन और तेजी से किया जाएगा।