जगाधरी: खारवन गांव में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली SC चौपाल का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे यमुनानगर विधायक
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने रिबन काट करके इस चौपाल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस चौपाल के बनने से गांव वालों का इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि पिछले काफी समय से यह इसकी मांग भी कर रहे थे।