बांका: समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में डीएम ने लोगों की सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Banka, Banka | Jun 19, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए बांका जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।