नैनीताल: भवाली पुलिस ने 474 ग्राम चरस के साथ एक नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, अभियोग किया पंजीकृत
भवाली पुलिस ने एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। भवाली पुलिस ने सोमवार को करीब चार बजे जानकारी दी। साथ ही बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान नैनी बैण्ड के पास एक चरस तस्कर के पास से 474 ग्राम चरस बरामद की गई है। उक्त व्यक्ति पोस्ट सूरी भवाली निवासी है।