खंडवा नगर: इंदौर: नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत, मानसिक हालत ठीक नहीं थी
इंदौर के युवक की नर्मदा में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह 22 अप्रैल को घर से निकला था। मोरटक्का चौकी प्रभारी एसआई लखनलाल डाबर ने बताया इंदौर के विजयनगर स्थित सेक्टर-सी में रहने वाले 23 वर्षीय युवराज पिता गंगाचरण चौहान की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई।