जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को शहीद स्मारक में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों को जगदलपुर शहर के सिरहासार चौंक पर स्थित शहीद स्मारक पर समस्त पर्यटकों को शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आतंकवाद की आलोचना की।