जगदलपुर: राजीव भवन से वीडियो जारी कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, पहलगाम की घटना दुःखद और दिल दहलाने वाली है
बुधवार शाम 5:30 बजे राजीव भवन से जारी वीडियो में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है। इस घटना में मारे गए सभी पर्यटकों के परिजनों के प्रति कांग्रेस पार्टी संवेदना व्यक्त करती है। दीपक बैज ने सरकार से प्रश्न पूछते हुए कहा कि भाजपा इस मामले पर राजनीति करने की बजाय ये बताये की सुरक्षा व्यवस्था कहाँ थी।