मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में घर से नाराज होकर गए पिता की तलाश में भटक रहे परिजन, एसपी से मदद की गुहार लगाई
थाना क्षेत्र के ग्राम दिवलपुर निवासी रमाकांत पुत्र संतोष कुमार ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया की उसके पिता संतोष कुमार बीती 19 जून की शाम नाराज होकर घर से चले गए। काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं पुत्र ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।