अररिया: अररिया में स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने के लिए नई पहल, शुरू होगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम
Araria, Araria | Apr 14, 2026 अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, प्रभावी तथा आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे, आवश्यक परामर्श देंगे और प्रारंभिक उपचार उपलब्ध कराएंगे।